फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बीटेक के छात्र पर चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर; बात करने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे आरोपी

Fri, 29 Dec 2023 10:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद जिले में एक युवक पर तीन आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। युवक की हालत गंभीर है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी युवक पर तीन आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी युवक को घर से बात करने के लिए बुलाकर ले गए थे। युवक की हालत गंभीर है। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इसको लेकर पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी बबली राठौर पत्नी विमल राठौर ने बताया कि 27 दिसंबर को उनका बेटा हेमंत राठौर (22) घर पर था। इस दौरान अनिकेत नाम का युवक उनके घर पर आया और हेमंत को बात करने के लिए बुलाकर ले गया। आदर्श नगर गली नंबर 10 में बने राठी पार्क में ले गए, जहां पहले से अजय और हर्ष मौजूद थे। आरोप है कि तीनों से उनके बेटे के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल युवक लहूलुहान हालत में किसी तरह घर पहुंचा। इसके बाद उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने की वजह से रेफर कर दिया। युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। इसको लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। परिजनों को कहना है कि कुछ दिन पहले उनके बेटे हेमंत का अजय के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें