केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति लोगों का रुझान बढ़ गया है। संघ से जुड़ने के लिए सबसे अधिक इंटरनेट फ्रेंडली लोग रुचि दिखा रहे हैं।
झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय के मुताबिक, संघ औपचारिक सदस्यता अभियान तो नहीं चलाता, लेकिन वेबसाइट पर सदस्य बनने का ऑप्शन दिया गया है।
इस पर पहले की अपेक्षा ज्यादा हिट तो मिल ही रहे हैं। साथ ही, सदस्य बनने वाले भी बढ़ते जा रहे हैं।