नोएडा में लोगों के पोषण का एक बड़ा श्रोत दूध है। वहीं, देश को लाखों लीटर दूध सप्लाई करने वाले सबसे बड़े ब्रांड अमूल दूध की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहा है।
नोएडा के सेक्टर-62 से सितंबर में लिए गए सैंपल की लखनऊ स्थित लैब में की गई जांच में इस कंपनी के दूध में मानक से आठ फीसदी फैट कम मिला है। खाद्य सुरक्षा विभाग विक्रेता और उत्पादक को नोटिस भेजेगा।
19 सितंबर को सेक्टर-62 में खाद्य विभाग की टीम ने दूध विक्रेता सुशील कुमार के यहां से फुल क्रीम दूध का सैंपल लिया था। दूध के पैकेट में उत्पादक ‘नागर डेरी प्राइवेट लिमिटेड’ शकरपुर, बाबूघर केंद्र हापुड़ दिया गया था। दूध का सैंपल जांच में फेल हो गया।
लैब से 17 जनवरी को आई रिपोर्ट के आधार पर अब गौतमबुद्ध नगर खाद्य सुरक्षा विभाग विक्रेता और निर्माता को घटिया दूध बनाने और बेचने पर नोटिस भेजेगा। गौरतलब है कि इलाके में काफी दिनों से दूध में शिकायत आ रही थी, जिसके आधार पर सैंपल लिया गया था।