फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में युवती पर एसिड अटैक: 24 साल की लड़की पर पूर्व प्रेमी ने डाला तेजाब, तीन साल से लिव-इन में रह रहे थे

Tue, 06 Oct 2026 05:29 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगलवार सुबह 24 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला हुआ। उसका चेहरा और शरीर झुलस गया। पूर्व प्रेमी ने अनबन के बाद हमला किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह ड्यूटी जाने के लिए निकली 24 साल की एक युवती पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले के बाद युवती दर्द से छटपटाने लगी। बाद में वह भागती हुई 80 साल के एक बुजुर्ग के पास पहुंची। बुजुर्ग का एक हाथ भी तेजाब से जल गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हमले में युवती का चेहरा और शरीर के बाकी हिस्से झुलस गए। किसी तरह युवती भागती हुई अपने कमरे पर पहुंची। मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को खबर दी। युवती को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती पिछले करीब 3 साल से अपने दोस्त के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 3 माह पूर्व दोनों के बीच अनबन हुई तो उसने अलग रहना शुरू कर दिया। पूर्व प्रेमी ने युवती को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो आरोपी ने तेजाब डाल दिया। अब पुलिस पूर्व प्रेमी की तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से यूपी की रहने वाली 24 साल की युवती किराए का मकान लेकर भजनपुरा  इलाके में रहती है। वह गांधी नगर की एक कंपनी में नौकरी करती है। रोजाना सुबह छह बजे वह घर से निकल जाती है। मंगलवार सुबह जैसे ही वह घर से निकली, कुछ दूर जाने पर अचानक आरोपी ने हमला कर दिया।

अचानक आरोपी ने पीड़िता के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। शुरुआत में पीड़िता को कुछ समझ नहीं आया, तेज जलन से वह छटपटाने लगी। इस बीच वह भागकर एक अन्य राहगीर बुजुर्ग के पास पहुंची। उस समय तेजाब उसके शरीर से टपक रहा था। बुजुर्ग का हाथ भी युवती को देखने के चक्कर में झुलस गया। उसी हालत में युवती अपने घर पहुंची।
विज्ञापन

बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती का चेहरा और सामने की ओर से शरीर का एक बड़ा हिस्सा झुलसा  है। उसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें