मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सचिन अपने परिवार के साथ रोशनआरा रोड, सब्जी मंडी इलाके में रहता था। इनका अपना कारोबार है। बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे सचिन 26 वर्षीय महिला मित्र के साथ नबी करीम स्थित होटल पहुंचा था।
रात 9 बजे तक के लिए कमरा बुक कराया। इस बीच शाम करीब 5.00 बजे महिला मित्र होटल से चली गई। उसने स्टाफ से कहा कि वह कुछ सामान लेने जा रही है लेकिन वह लौटी नहीं। रात करीब 9.30 बजे होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजे की कुंडी खुली थी।