फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सोने के विवाद में मर्डर, पंचर बनाने वाले युवक ने ईंट से और फिर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

Tue, 23 Jul 2019 09:06 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के तिमारपुर इलाके में सोमवार देर रात फुटपाथ पर सोने को लेकर हुए विवाद में अन्नू कुमार (23) ने करीब 30 वर्षीय युवक की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर सड़क पर कूड़ा बीनने का काम करने वाले दूसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने अन्नू को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में अन्नू ने कहा कि दूसरा युवक जबरन उसकी जगह पर सो रहा था। हटने के लिए कहने पर वह बहस करने लगा। इसके बाद उसने वारदात की।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12:25 बजे तिमारपुर के मजनूं का टीला इलाके में एक युवक की पीटकर हत्या की सूचना मिली। वहां पहुंचने पर लोगों ने आरोपी अन्नू को पुलिस के हवाले किया। 
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि मूल रूप से कोलकाता निवासी अन्नू करीब डेढ़ साल से फुटपाथ पर पंचर की दुकान लगाता है। रात में वह दुकान के बाहर ही सोता है। सोमवार रात कूड़ा बीनने वाला युवक आकर उसकी जगह सो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

अन्नू ने लौटने पर उसे हटने को कहा तो वह बहस करने लगा। वह नशे में भी लग रहा था। काफी कहने के बाद भी वह नहीं हटा और अन्नू पर हमला कर दिया। 

अन्नू ने पास पड़ी ईंट उठाकर उस पर ताबड़तोड़ हमले किए और फिर वहीं लगे टेंट का डंडा निकालकर बुरी तरह पीटा। अन्नू ने उसे अचेत होने तक पीटा। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव से उसकी पहचान का कोई कागज नही मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें