फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथौड़े से वार कर लिव इन पार्टनर की हत्या, 5 दिन पहले ही मिले थे दोनों, वजह चौंकाने वाली

Tue, 17 Jul 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या इस वजह से कर दी, वजह बेहद चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन


संगम विहार इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर को दूसरे से संबंध होने के शक में हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त गुलशन (20) के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गुलशन से पांच दिन पूर्व ही मुलाकात हुई थी। 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रामवीर सिंह (45) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामवीर सिंह अपने परिवार से छह सालों से अलग रह रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रामवीर जी-12/448ए संगम विहार, पांचवी मंजिल पर रहता था। रामवीर ई-रिक्शा चलाता है। वह परिवार से अलग संगम विहार में ही रहता है। रामवीर की 20 साल की बेटी है। करीब पांच दिन पूर्व रामवीर को रास्ते में गुलशन नामक युवती मिली। 
Trending Videos
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकी हो गई। इसके बाद युवती रामवीर के साथ रहने के लिए उसके कमरे पर आ गई। रामवीर गुलशन के साथ लिव इन में रहने लगा। रविवार शाम को रामवीर बाहर गया था। 

इस बीच गुलशन किसी युवक से मिलने चली गई। रामवीर रात को घर पहुंचा तो उसे इस बात की जानकारी हुई। इस बात पर रामवीर की गुलशन के साथ कहासुनी होने लगी। इस दौरान बात बढ़ने पर आरोपी ने गुलशन के सिर पर घर में रखे हथौड़े से कई वार कर दिए। 

इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने घर में रखे रॉड से भी युवती पर कई वार किए, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। 

शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उन्होंने गुलशन को खून से लथपथ पड़े देख पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुलशन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें