फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फोन चोरी के शक में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, बाद में घर पर मिला मोबाइल

Mon, 12 Nov 2018 05:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के आनंद पर्वत के नेहरू नगर में फोन चोरी करने के शक में युवक ने अपने दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी। बाद में पता चला कि आरोपी का फोन घर पर छूट गया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


घटना के समय दोनों शराब पी रहे थे। शव की पहचान विनोद गिरी(50) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विनोद परिवार के साथ नेहरू नगर सब्जी मंडी इलाके में रहता था। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। 

शनिवार शाम वह अपने दोस्त महेश के साथ शराब पी रहा था। तभी महेश ने अपने जेब को टटोला तो उसका फोन नहीं था। उसने विनोद पर फोन चोरी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


विनोद ने उसकी बात को हंसते हुए टाल दिया। महेश को लगा कि वह झूठ बोल रहा है। वह उससे झगड़ा करने लगा। बात बढ़ने पर महेश ने शराब के नशे में विनोद को चाकू मार दिया और भाग गया। लोगों ने विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

ज्योति नगर के मोहल्ला क्लीनिक में चोरी 

ज्योति नगर इलाके में मोहल्ला क्लीनिक में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने डॉक्टर बलराम मोहनती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार दिलशाद गार्डन में रहने वाले बलराम ज्योति नगर स्थित मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह वह क्लीनिक में पहुंचे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। 

जांच में पता चला कि चोरों ने टंकी का वॉल, तीन स्टेपलर, छह रजिस्टर, फायर सेफ्टी सिलेंडर, बेडशीट सहित अन्य सामान गायब हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें