फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट फोन के लिए दोस्त का कत्ल, आरोपी के खुलासे से पुलिस भी हैरान

Wed, 31 Jul 2019 10:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक दोस्त ने मोबाइल फोन के लिए अपने दोस्त का कत्ल कर दिया। लेकिन एक सप्ताह बाद ही उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रोमन कुमार (22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी के पास से मृतक रामू कुमार (25) का मोबाइल फोन भी बरामद हो गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शुरूआती जांच के बाद आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके पास साधारण फोन था। 

उसे स्मार्ट फोन की जरूरत थी। इसीलिए उसने महंगा स्मार्ट फोन लूटने के लिए अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 23 जुलाई सुबह को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन


काफी प्रयासों के बाद 24 जुलाई को मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी, यूपी निवासी रामू कुमार के रूप में हुई। रामू अपने जीजा के भाई मुनेश के साथ नरेला इलाके में रहता था। 
विज्ञापन

वह एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करता था। छानबीन के दौरान पुलिस को रामू का महंगा फोन गायब मिला। रामू ने कुछ ही दिनों पूर्व फोन खरीदा था। 

इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा व अन्य की टीम ने लूट की आशंका के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई तो 22 तारीख को उसके साथ रामू के दोस्त रोमन के होने का पता चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें