फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में भतीजे ने मचाया कोहराम: युवक ने खेला खूनी खेल, चाचा-चाची को भी नहीं बख्शा; बहाने से आया था घर

Mon, 26 Feb 2024 09:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पड़ोस के लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सारन थाना क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी में रविवार रात एक युवक ने अपने चाचा के घर में कोहराम मचा दिया। आरोपी ने घर में सो रहे चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने चाचा, चाची सहित दो अन्य भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पड़ोस के लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिला स्थित गांव मुश्तीपुर के रहने वाले कारोबारी रामप्रवेश पोद्दार (50) जवाहर कॉलोनी में आकर बस गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी शशिकला (48), बेटा अमित (28), बेटा राजेश (26) और तीसरा बेटा राहुल (22) भी रहते हैं। आरोपी राकेश घायल रामप्रवेश के गांव मुश्तीपुर में रहने वाले बड़े भाई दशरथ का बेटा है। कारोबारी के दूसरे बेटे राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ताऊ का बेटा राकेश छह साल बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर मिलने आया था। इसके बाद से वह कई बार घर से अंदर-बाहर जा रहा था। 

रात को खाना खाने के बाद आरोपी राकेश उनके पिता रामप्रवेश व राहुल के साथ सो गया। राजेश और अमित ऊपर की मंजिल पर परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे राजेश शोर सुनकर नीचे आया तो देखा राकेश ने चाकू से हमला कर राहुल व रामप्रवेश को लहूलुहान कर दिया था। बीच बचाव में आने पर आरोपी ने अमित, राजेश और शशिकला पर भी चाकू चला दिया। इसमें वह तीनों भी घायल हो गए। शोर सुनकर गली और आसपास के लोग आ गए और आरोपी को काबू कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों की पिटाई से घायल हुआ राकेश
आरोपी को काबू करने के दौरान गली के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी को इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की रखवाली के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें