फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी दवा समझकर पी गया कुछ और, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक को मच्छर मारने की दवा पीना महंगा पड़ गया। तबियत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस संबंध में बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बेगमपुर खटौला निवासी अमित कुमार यादव (20) देररात अपनी दवाई समझ मच्छर मारने की दवा पी गया।

इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत युवक को अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

घर में मामूली कहासुनी के बाद चौमा गांव के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। असम तिनसुखिया निवासी नादपिली कोरलया (26) पुत्र नादपिली तोतैया अपनी पत्नी के साथ कार्टरपुरी गांव में किराये पर रहता है।

दो दिन पहले रात में पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े के बाद महिला घर से निकल गई। देर रात चोमा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत

शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

खेड़कीदौला में निजी कंपनी में कार्यरत यूपी के फैजाबाद निवासी राजकुमार (27) ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घायल युवक को रॉकलैंड अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, धनकोट रेलवे स्टेशन एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार पाराशर के रुप में हुई है। इस संबंध में जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें