फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नहीं रणबीर का साथ चाहती है 'हॉलीडे' की ये हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल फिल्म हिट कराने के कई अनोखे फार्मूले आजमाए जाने लगे हैं। ऐसे में इस हफ्ते रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे की एक हिरोइन ने कहा है कि वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म करना चाहती हैं।
विज्ञापन


अब उनके इस बयान का फिल्म के उपर क्या असर पड़ेगा, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म पंडित इस बयान को फिल्म हिट करान के लिए आजमाया गया एक फॉमूला मान रहे हैं।

हालांकि यह फिल्म में सपोर्टड एक्ट्रेस हैं, वह फिल्म में अक्षय कुमार की बहन की किरदार में दिखेंगी। अक्षय कुमार के साथ काम करने के बाद अब वह रणबीर कपूर के साथ काम करने की इच्छुक हैं। लेकिन अपनी यह मंसा उन्होंने तब जाहिर की है, जब उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही है। इसलिए इस बयान को फिल्म के लिए ठीक नहीं समझा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

अक्षय के साथ कर चुकी हैं दो फिल्में

इसी हफ्ते रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार स्टारर बॉलीवुड फिल्म हालीडे की एक हीरोइन ने रणबीर कपूर के साथ फिल्में करने की मंशा जाहिर की है।

फिल्म अदाकारा अपूर्वा अरोड़ा ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के कम्यूनिटी रेडियो में शिरकत की। अपूर्वा इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार की बहन के रोल में नजर आएंगी।

इससे पहले वह ओ माई गॉड, डिस्को किंग, देख तमाशा देख, बबलगम और टीनएज जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनकी ख्वाहिश रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन के रास्ते पहुंचीं फिल्मों में

कम्यूनिटी रेडियो कार्यक्रम में स्टेशन हेड बर्षा छबारिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार के साथ हॉलीडे में काम करके बहुत सीखने का मौका मिला। एक थिएटर प्ले के दौरान उन्हें बबलगम फिल्म का ऑफर मिला।

यहां से अपूर्वा की किस्मत उन्हें मुंबई ले आई। फिल्मों के अलावा वे मोबाइल, शूज, सर्विस प्रोवाइडर, कंफेक्शनरी इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड के 50 से ज्यादा विज्ञापन भी कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा वास्तविक कहानियों पर आधारित फिल्मों में काम करने की है। अभिनय क्षेत्र में स्मिता पाटिल, शबाना आजमी और नसरुद्दीन शाह उनके प्रेरणा स्रोत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें