फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुड़ा रहा था साड़ी का दाग तभी लग गई आग

Fri, 14 Feb 2014 04:32 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने कभी ऐसा सुना या सोचा है कि साड़ी में लगा दाग छुड़ाने में किसी की जान चली जाए? शायद नहीं, लेकिन गुड़गांव में हुई एक घटना सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


गुड़गांव के सेक्टर-18 में स्थित अरोड़ा इंटरप्राइजेज में फिनिशिंग का काम करने वाले मुज्जफरनगर बिहार निवासी मो. रज्जाक (26) पुत्र शंकर और अखिलेश इस घटना का शिकार हुए हैं। जिसमें रज्जाक की मौत हो गई और अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार रज्जाक किसी महिला रिश्तेदार की साड़ी में दाग को छुड़ाने के लिए अपने दोस्त के साथ कंपनी में आया था।

वह कंपनी में चोरी से अपने साथ साड़ी भी लेकर गया था क्योंकि कंपनी में बाहर से किसी भी प्रकार के कपड़े ले जाने पर पाबंदी थी। अंदर पहुंचकर उसने साड़ी पर लगे दाग को साफ करने के लिए हीटर चलाया और कमरा अंदर से बंद कर लिया। लेकिन उसने जैसे ही साड़ी पर केमिकल डाला तो केमिकल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


इसी दौरान मो. रज्जाक व उसका दोस्त अखिलेश आग की लपटों में आ गए और बुरी तरह से झुलस गए। कमर में लगी आग को देखकर कंपनी कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मो. रज्जाक काफी झुलस चुका था।

कमरे से बाहर निकालने के बाद दोनों को ममता अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से रज्जाक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पार्क अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसका दोस्त अखिलेश खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की। सेक्टर-18 थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के परिजनों व कंपनी प्रबंधन में समझौता हो जाने के कारण पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें