फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की नीयत न भांप सका युवक: अनजान वीडियो कॉल आई, फोन उठाते ही लड़की उतारने लगी कपड़े...लड़के से की ऐसी मांग

Sun, 15 Oct 2023 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

22 अगस्त को एक अनजान नंबर से पीड़ित युवक के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, दूसरी तरफ से श्वेता अग्रवाल नामक लड़की बात कर रही थी। युवती ने अपने कपड़े उतारे और युवक से ऐसी बात कही उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम के साइबर क्राइम थाना मानेसर क्षेत्र में एक युवक का वीडियो कॉल के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 2.71 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना मानेसर पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, साइबर थाना मानेसर पुलिस को दी शिकायत में राजेन्द्र सिंह निवासी मानेसर ने बताया कि गत 22 अगस्त को एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल आई, दूसरी तरफ से श्वेता अग्रवाल नामक लड़की बात कर रही थी। युवती ने अपने कपड़े उतारे और पीड़ित शिकायतकर्ता को भी कपड़े उतारने के लिए कहा और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

इस बारे में शिकायतकर्ता को करीब एक सप्ताह बाद पता चला जब 29 अगस्त की शाम को उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम से बताते हुए अपना परिचय पांडेय के रूप में कराया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपकी नंगी फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई है। उसने कहा कि इस फोटो को  संजय सिंह से बात करके फोटो डिलीट करा दो। 

जब शिकायतकर्ता ने संजय सिंह नामक व्यक्ति से उसके मोबाइल पर बात की तो उसने एक फोटो को डिलीट करने की फीस 91500 रुपये बताई और एक घंटे में यह रकम फोन-पे पर भेजने के लिए कहा। जिस पर पीड़ित ने रामसेवक के फोन पे पर 4600 रुपये भेज दिए और बाकी के रुपये जल्द भेजने के लिए कहा। जब खाते की डिटेल ली गई तो यह खाता रुदौली ब्रांच का मिला। इसके बाद पीड़ित ने 83900 रुपये उसी खाते में भेज दिए।
विज्ञापन

इसके बाद दोबारा संजय सिंह ने काल करके बताया कि लड़की ने उसकी दो फोटो और वायरल करने के लिए दे रखी हैं एक घंटे के अन्दर अन्दर 183000 रुपये फीस नहीं दी तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब यह रकम  उसने गत 1 सितंबर को उसी खाते में भेजी तो फिर से कॉल कर आरोपी संजय ने बताया कि लड़की फरार हो गई और वह आपके फोटो कहीं से भी वायरल कर सकती है। इस पर पीड़ित व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ और साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें