बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के कुछ फोटो उससे मांग लिये। बाद में उसने फोटो से छेड़छाड़ करने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से करीब 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।
पूर्वी दिल्ली में इंस्टाग्राम पर डीयू की छात्रा से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दोस्ती के दौरान आरोपी ने छात्रा के कुछ फोटो ले लिए। इसके बाद फोटो को अश्लील बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने कुछ रुपये भी ऐंठ लिए। इसके बाद और रुपये नहीं देने पर फोटो परिजनों को भेज दीं।
विज्ञापन
मजबूरन पीड़िता ने मामले की शिकायत पूर्वी जिला के साइबर थाना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आईटी एक्ट, जबरन वसूली समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2022 में एक अंजान इंस्टाग्राम आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। युवती ने दोस्ती कबूल कर ली। दोनों के बीच अक्सर बात होने लगी।
बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता के कुछ फोटो उससे मांग लिये। बाद में उसने फोटो से छेड़छाड़ करने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से करीब 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी उसकी डिमांड खत्म नहीं हुई। डर की वजह से उसने पीड़िता ने आरोपी की आईडी को ब्लॉक कर दिया।