फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसान बना जानवर: पीट-पीटकर युवक ने बेजुबान पिल्ले की कर दी हत्या, मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 17 Feb 2024 04:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के न्यू डिफेंस कॉलोनी गली में एक युवक ने पीट-पीटकर पिल्ले की हत्या कर दी। पुलिस ने संस्था पीपल फॉर एनिमल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुट गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर न्यू डिफेंस कॉलोनी गली में पिल्ले को पीटकर मारने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक डंडा लेकर घूम रहा है। पुलिस ने पीएफए अध्यक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


संस्था पीपल फॉर एनिमल गाजियाबाद की अध्यक्ष सुरनी रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे न्यू डिफेंस कॉलोनी गली नंबर तीन के पीछे कल्लू नामक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर पिल्ले को मार डाला। आरोप है कि जब पीएफए संस्था के एडवोकेट आशीष शर्मा ने युवक का वीडियो बनाने लगे तो आरोपी ने पिस्टल से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें