फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: युवक को लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 21 Sep 2023 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के संगम विहार में एक युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे उसके माथे और हाथ में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के संगम विहार में एक युवक पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। जिससे उसके माथे और हाथ में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

युवक की पहचान बलराज चौधरी पुत्र धनपाल निवासी ए 157 संगम विहार के रुप में हुई है। उसने बताया कि वह अपने कार्यालय छत्तरपुर से वापस आ रहे थे और उन्होंने मालवीय नगर में रात का भोजन किया और अपने दोस्त जुगल किशोर से उनके घर के पास मुलाकात की। घर जाते समय एक बाइक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। तभी वह अपनी कार से बाहर आए और उनसे पूछा कि आपने मेरी कार को क्यों टक्कर मारी, तभी बाइक सवार ने उनकी आंखों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया, इसी बीच सामने से एक स्कॉर्पियो कार में कुछ लोग आए और उन्होंने उसे लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटा और भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें