फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रेलवे: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, परिवर्तित नंबरों से चलेंगी आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें

Thu, 21 Sep 2023 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगले महीने से दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश समेत कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने विभिन्न रूट पर चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अगले महीने से दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश समेत कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। लिहाजा, ट्रेन का नंबर पता कर ही यात्री निर्धारित स्टेशन पर पहुंचें। साथ ही, रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को अस्थायी तौर पर रुड़की स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया है।

विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रेन संख्या 14811 सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 4 अक्तूबर से बदले हुए नंबर 14713 के साथ चलेगी। ट्रेन संख्या 14812 दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर एक्सप्रेस का नंबर 14714 होगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर 1 अक्तूबर से ट्रेन संख्या 14816 नंबर से जानी जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 14712 श्रीगंगानगर-ऋशिकेश-14815 और ट्रेन संख्या 19791 जयपुर-हिसार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14734 और ट्रेन संख्या 14825 हिसार-जयपुर एक्सप्रेस चलेगी।

इसके अलावा जयपुर-बठिंडा-जयपुर, धुरी-बठिंडा-धुरी, फिरोजपुर कैंट-फजिल्का-फिरोजपुर एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों को 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक रुड़की रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। इनमें मुख्य रूप से बनमनखी-अमृतसर-बनमखी जन सेवा एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस, सहरसा-अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मू तवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, यशवंतपुर-कोच्चुवेली-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस, कोलकाता-नागल डैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें