विश्व योग दिवस के कार्यक्रमों के चलते दिल्ली मेट्रो शनिवार और रविवार को सुबह चार बजे से ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यलो, ब्लू, ग्रीन, रेड समेत एयरपोर्ट लाइन में अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन सुबह चार बजे से चलनी शुरू हो जाएंगी।
जबकि यात्रियों को लाइन में खड़े होने की असुविधा से बचाने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी बनाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, विश्व योग दिवस के तहत शनिवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से लाल किले में योग का आयोजन किया जा रहा है।
इसके चलते ट्रेन सुबह चार बजे चलने शुरू हो जाएगी।