फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ये होगा योगेंद्र और प्रशांत का अगला कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए प्रशांत भूषण-योगेंद्र यादव ने अपने सहयोगियों के साथ रविवार को एक बैठक की। दोनों नेताओं ने अपने सहयोगियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन


दोनों के करीबियों का कहना है कि इस दौरान सारे विकल्पों पर विचार की गई। अगले कुछ दिनों में बड़ा ऐलान मुमकिन है। नजदीकियों ने बताया कि बैठक में योगेंद्र यादव ने आगे की सियासी संभावनाओं पर विस्तार से अपनी राय रखी।

जबकि प्रशांत भूषण ने कानूनी पहलू पर चर्चा की। बताया गया कि प्रशांत भूषण ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक को असंवैधानिक बताते हुए मामले को अदालत या चुनाव आयोग में ले जाने की बात की। वहीं, योगेंद्र यादव ने आगे के राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन

तो ये होगा इनका अगला कदम

खास जोर इस बात पर रहा कि आप के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं व तटस्थ नेताओं तक संदेश पहुंचाया जाए कि दूसरा गुट विरोधी आवाज को सुनने को तैयार नहीं है।

एक बार अगर वह दिल्ली समेत देश भर के कार्यकर्ताओं व नेताओं को अपने मुद्दों को समझाने में कामयाब रहे तो आप की सियासी जमीन उनके हक में होगी। हालांकि, थोड़ी चिंता इस बात पर जाहिर की गई कि दूसरे गुट के पास सत्ता है।

ऐसे में मुमकिन है कि कार्यकर्ताओं व नेताओं को लालच देकर अपनी तरफ लोन की कोशिश हो। इस तरह के मामलों पर नजर रखने की भी योजना बनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें