कौन हैं हर्ष दीप मल्होत्रा
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। जिनका पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा है। जो दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा के सक्रिय नेताओं में शामिल हैं। हर्ष मल्होत्रा की पूर्वी दिल्ली पर अच्छी पकड़ है। कई चुनाव भी जीते हैं। साथ ही दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के करीबी भी हैं।अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बी.एससी की और एलएलबी भी की है।
साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था। इनके पिता का नाम वीके मल्होत्रा है। जो दिल्ली के पूर्व सीएम उम्मीदवार रहे हैं। 2008 को भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वीके मल्होत्रा को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतारा था। इनकी मां का नाम कृष्ण मल्होत्रा है।
दिल्ली लोकसभा सीट घोषित उम्मीदवार
1. नई दिल्ली- बांसुरी स्वराज
2. उत्तर-पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी
3. पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
4. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
5. पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत
6. उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया
7. दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी