भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का एलान हुआ है। इनमें से दिल्ली-एनसीआर की चार सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों से पर्दा उठा लिया है। एनसीआर की दो सीटों में हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को लोकसभा चुनाव में उतारा है।
कौन हैं पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद गौतम गंभीर की सीट पूर्वी दिल्ली से इस बार हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया है। जो दिल्ली भाजपा के महासचिव है। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर रहे हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंस राज कॉलेज से बी.एससी की और एलएलबी भी की है। साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ने पूर्वी दिल्ली के वेलकम कॉलोनी से निगम पार्षद का चुनाव जीता था।