राजधानी के अनेक इलाकों में बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति नहीं आएगी। इसलिए दिल्लीवासियों को आज ही कल के लिए भी पानी स्टोर कर लेना होगा।
जल बोर्ड के अनुसार, सोनिया विहार जलशोधक संयंत्र में मरम्मत कार्य की वजह से दक्षिणपुरी, शेख सराय, मदनगीर, दक्षिणपुरी एक्सटेंशन, तिगड़ी, ग्रेटर कैलाश, ईस्ट ऑफ कैलाश, संत नगर, कैलाश कॉलोनी, पंचशील पार्क, पंचशील एंक्लेव, उदय पार्क में पानी नहीं आएगा।
नीति बाग, वसंत कुंज, अपोलो अस्पताल, ओखला, सरिता विहार, साकेत, मूलचंद, जल विहार, सिद्धार्थ एंक्लेव, किलोकरी, डियर पार्क, अमर कॉलोनी, भारती नगर, जोर बाग में भी जलापूर्ति ठप रहेगी।
इसके अलावा बृहस्पतिवार को बदरपुर गांव, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, अली विहार, मीठापुर, आरकेपुरम, दौलतपुर, हसनपुर, खड़खड़ी, असातपुर खावद, शिकारपुर, झटीकरा, पंडवाला कलां, ताजपुर, घुमनहेड़ा, पंडवाला खुर्द, कांगनहेड़ी में भी वाटर सप्लाई बाधित रहेगी।
विकासपुरी, जनकपुरी, रंजीत नगर, पश्चिम विहार, मादीपुर, मुल्तान नगर, पंजाबी बाग, मीरा बाग, सैयद गांव, अशोक विहार, निमड़ी कॉलोनी, शक्ति नगर, लारेंस रोड, गोल्डन पार्क, अशोक पार्क, त्रिनगर, चिल्ला, कल्याणपुरी, घरौली, विनोद नगर आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा।