रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा यस बैंक को टेकओवर कर खाता धारकों की नकद निकासी की 50 हजार रुपए मासिक सीमा तय कर दी है। इसका असर गुरुग्राम जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले में यस बैंक की ब्रांच ओर एटीएम के बाहर खाताधारकों की लाइन लगी हुई है। खाताधारकों के मन मे बैंक में जमा उनकी पूंजी डूबने का डर बना हुआ है।
जिले में यस बैंक की 33 ब्रांच व 36 एटीएम हैं। बृहस्पतिवार को आरबीआई द्वारा बैंक के बोर्ड को भंग कर टेकओवर कर लिया गया। पूर्व लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक की वितीय हालात खराब होने के कारण आरबीआई ने यह फैसला लिया है। आरबीआई ने खाते से केवल राशि निकलने की मासिक लिमिट 50 हजार रुपए तय की है। यह केवल वितीय हालात को सुधारने के लिए किया गया है। आरबीआई के इस फैसले से लोगों के मन मे यह डर बैठ गया की बैंक में जमा उनकी राशि डूब जाएगी। इसके कारण ही खाताधारक बैंक से रुपए निकलवा रहे है।