फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Delhi: दिल्ली में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट, लोगों को सूरज की तपिश से मिलेगी राहत

Sat, 13 Apr 2024 01:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं। शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट के आसार हैं, वहीं धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

इस दौरान हवा 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूसा व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 39.9, रिज में 39.8, पीतमपुरा में 39.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हवा खराब श्रेणी में बरकरार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। कई इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शुक्रवार को औसतन 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। वहीं, शनिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति 16 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 280 रहा, यह खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 268, नोएडा में 227, गाजियाबाद में 206 व फरीदाबाद में 200 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें