फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: मंगलवार को दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट, चलेगी धूलभरी आंधी; तापमान में आएगी कमी

Mon, 26 Aug 2024 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी चलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हल्की बारिश व तेज हवा चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश, तो कुछ इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। प्रादेशिक मौसम मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन

वहीं, मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से धूल भरी आंधी चलेगी। इसके बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह व दोपहर को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही, हवा भी चलती रही। हालांकि, दोपहर में उमस भरी गर्मी महसूस हुई। लेकिन, शाम को हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में सामान्य 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 89 फीसदी से 65 फीसदी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें