फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासीन मलिक की तबियत बिगड़ी: इस जिद पर अड़ा है जेकेएलएफ चीफ, कर रहा है भूख हड़ताल

Mon, 25 Jul 2022 08:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेल अधिकारियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो उसे अस्पताल भी भेजा जा सकता है। यासीन मलिक तिहाड़ के जेल नंबर सात में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 
विज्ञापन
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक की तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टरों की सलाह पर पानी की कमी को दूर करने के लिए उसे आइवी फ्लूड की डोज दी गई है। सूत्रों का कहना है कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर उसे ग्लूकोज की डोज भी दी जा सकती है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। 

विज्ञापन


यासीन मलिक शुक्रवार से लगातार भूख हड़ताल पर है। जेल प्रशासन लगातार उससे भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध कर रहा है, लेकिन यासीन इसके लिए राजी नहीं हुआ है। उसकी मांग है कि उसके विचाराधीन मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए। जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी वह भूख हड़ताल पर रहेगा। उसकी जिद को लेकर जेल प्रशासन ने सारी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें