एसीबी को सौंपें तीन लाख
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप विधायक महेंद्र गोयल ने सदन में जो तीन लाख रुपये लहराए थे, उसे एसीबी को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक के आरोप पर एसीबी ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। विधायक के साथ ही चर्चा के बाद एसीबी के अधिकारियों को बुलाया गया, साथ ही इस मामले में जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही मामले को याचिका समिति को सौंप दिया गया है।
दो घंटे बाधित हुई कार्रवाई
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि करीब दो घंटे की कार्यवाही बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू करके समय को बढ़ाया गया। हालांकि, विपक्ष के हंगामे के कारण एक दिन की कार्यवाही प्रभावित हुई, उसे पूरा करने के लिए एक दिन बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में दो विधेयक को पास किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण के लिए 1211.97 करोड़, , शिक्षा विभाग को 220.83 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 99.14 करोड़, विकास विभाग को 706.20 करोड़, उद्योग विभाग को 84.63 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई। कुल मिलाकर 3139.17 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया।
एलजी पर जमकर बरसे
विधानसभा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने निगम चुनाव से पहले मोहल्ला क्लीनिक की सेवा को प्रभावित किया। उनके विधानसभा में दो मोहल्ला क्लीनिक जेजे क्लस्टर क्षेत्र में जहां फंड के अभाव में सेवा प्रभावित हुई। इसके अलावा 300 से ज्यादा लोगों की पेंशन रुक गई।