फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान के करीब, प्रशासन अलर्ट

Fri, 12 Aug 2022 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब बह रही है। शनिवार सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।
विज्ञापन
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से दिल्ली में नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। यमुना खतरे के निशान के करीब बह रही है। शनिवार सुबह दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है क्योंकि क्षेत्र में और बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, यमुना ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद दिल्ली में 204.5 मीटर के चेतावनी स्तर के करीब अनिश्चित रूप से बह रही है। शनिवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के स्तर को पार करने की संभावना है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 34 नावों और सचल पंपों को तैनात किया है।

दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि पुराने रेलवे पुल पर सुबह आठ बजे जलस्तर 203.86 मीटर था। गुरुवार सुबह 8 बजे 204.29 मीटर था। एक अधिकारी ने कहा कि यमुना के और अधिक बढ़ने की संभावना है और शनिवार सुबह तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है। 
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने गुरुवार दोपहर 3 बजे हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज से करीब 2.21 लाख क्यूसेक और 12 बजे आधी रात को 1.55 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना दी। बैराज से छोड़े गए पानी को राजधानी पहुंचने में आमतौर पर दो-तीन दिन लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें