फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना बाढ़ क्षेत्र की कैमरों से पहरेदारी: 369 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे रखेंगे नजर, DDA का निगरानी का बड़ा इंतजाम

Fri, 27 Nov 2026 07:43 AM IST
Vijay Singh Pundir सिमरन, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीडीए ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल हलफनामे में बताया कि बाढ़ क्षेत्र की 1337.666 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना के बाढ़ क्षेत्र में अवैध कब्जे और गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने निगरानी का बड़ा इंतजाम किया है। अब वजीराबाद से ओखला तक 27 प्रमुख जगहों पर 90 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा 369 सुरक्षाकर्मियों की तीन शिफ्टों में तैनाती की गई है। 
विज्ञापन


डीडीए ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में दाखिल हलफनामे में बताया कि बाढ़ क्षेत्र की 1337.666 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। ऐसे में यमुना के बाढ़ क्षेत्र को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से बचाने के लिए डीडीए ने कई स्तरों पर काम शुरू किया है। 

डीडीए के हलफनामे के अनुसार, इसके तहत 591 सीमांकन बोलार्ड, 375 फ्लैग पोस्ट और 27 चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। तीन जीपीएस युक्त वाहन भी गश्त कर रहे हैं, ताकि संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा सके। साथ ही, यमुना के दोनों किनारों पर करीब 49 किलोमीटर लंबी फेंसिंग की योजना है। वजीराबाद बैराज से एनएच-24 तक 27 किलोमीटर के हिस्से में करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं, एनएच-24 से ओखला बैराज तक 22 किलोमीटर के हिस्से में 60 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। 
विज्ञापन


डीडीए ने एनजीटी को बताया कि मयूर नेचर पार्क और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के दक्षिण में चलाए गए तीन अभियानों में कुल 87 अवैध बोरवेल हटाए गए। इसके साथ अवैध नर्सरी, पशु बाड़े, फार्महाउस और झुग्गियों पर भी कार्रवाई की गई। डीडीए ने यह भी बताया कि अगस्त 2026 तक बाढ़ क्षेत्र से करीब 1.26 लाख मीट्रिक टन निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा और लगभग पांच हजार मीट्रिक टन सामान्य कचरा हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें