फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड फेयर दिल्ली: आज व्यापार मेले का आखिरी दिन, पवेलियन से स्टॉल तक मोबाइल कैमरों में कैद हो रही है रौनक

Fri, 27 Nov 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा सचिन कुमार, नई दिल्ली

सार

इस बार लोग सिर्फ अपनी फोटो और वीडियो ही सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर रहे, बल्कि मेले में मिलने वाले उत्पादों की जानकारी और उनकी खूबियां भी दूसरों तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज व्यापार मेले का आखिरी दिन है। ऐसे में यहां पहुंच रहे लोगों के पास खरीदारी के साथ मेले की खूबसूरत यादें सहेजने का भी आखिरी मौका है। कोई पसंदीदा सामान खरीद रहा तो कोई मोबाइल कैमरे में मेले की रौनक कैद करने में जुटा है। युवाओं में रील बनाने का उत्साह है तो परिवार के लोग बच्चों और अपनों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस बार लोग सिर्फ अपनी फोटो और वीडियो ही सोशल मीडिया पर साझा नहीं कर रहे, बल्कि मेले में मिलने वाले उत्पादों की जानकारी और उनकी खूबियां भी दूसरों तक पहुंचा रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मेले से जुड़ी रील और तस्वीरें साझा की जा रही हैं। इस तरह व्यापार मेले की रौनक अब पवेलियन और स्टॉल से निकलकर लोगों के मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंच गई है।

दोस्तों के साथ घूमने आए, रील बनाना भी नहीं भूले
मेले में दोस्तों के साथ पहुंचे हर्ष ने बताया कि हम खरीदारी करने आए थे, लेकिन यहां के पवेलियन और स्टॉल इतने अच्छे हैं कि हर जगह फोटो लेने का मन करता है। वहीं, मेला घूमने आईं मानसी ने बताया कि अब कहीं घूमने जाते हैं तो वहां की तस्वीरें और वीडियो जरूर बनाते हैं। मेले में कई ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जो आमतौर पर कहीं और नहीं दिखतीं। हमें जो सामान पसंद आता है, उसके बारे में भी वीडियो बनाते हैं। इससे हमारे दोस्तों को भी नई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


परिवार के साथ तस्वीरों में सहेज रहे पल
रील बनाने का शौक केवल जेन जी और जेन अल्फा तक सीमित नहीं है। परिवार के साथ पहुंचे लोग भी बच्चों और अपनों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। बच्चे पसंदीदा खिलौनों और रंग-बिरंगे स्टॉल के सामने फोटो लेने की जिद करते हैं। कई परिवार एक साथ सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बना रहे हैं। मयूर विहार से अपने परिवार के साथ व्यापार मेला घूमने मनोज ने बताया कि हम बच्चों को मेला दिखाने लाए हैं। उन्हें यहां कई नई चीजें देखने को मिल रही हैं। खरीदारी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। बाद में इन्हें देखकर आज का दिन याद आएगा।

सामान की जानकारी लेकर वीडियो बना रहे
इस बार सोशल मीडिया पर मेले की चर्चा का एक खास पहलू उत्पादों से जुड़ी जानकारी भी है। लोग खरीदारी के दौरान पसंद आए सामान की तस्वीर लेने के साथ उसका वीडियो भी बना रहे हैं। कहीं हस्तशिल्प की बारीकी दिखाई जा रही है तो कहीं पारंपरिक वस्तुओं और नए डिजाइन के सामान की खासियत बताई जा रही है। फोटो और वीडियो पवेलियन में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी भी लोगों का ध्यान खींच रही है। कई लोग स्टॉल पर जाकर सामान के बारे में जानकारी लेते हैं और उसे अपने वीडियो में शामिल करते हैं। इससे उन लोगों को भी मेले में उपलब्ध चीजों के बारे में पता चल रहा है, जो यहां नहीं आ पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें