फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख में शानदार फ्लैट, जल्दी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के निकट घर का सपना यमुना प्राधिकरण पूरा करने जा रहा है। प्राधिकरण की आवासीय योजना 12 जून को लॉन्च होगी।
विज्ञापन


इसके तहत करीब 2420 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस योजना में हर वर्ग के लोगों के लिए घर बनाये जाएंगे, जिनकी कीमत 10.47 लाख रुपये से लेकर 31 लाख रुपये तक रखी गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे के समीप का बड़ा हिस्सा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आता है। सेक्टर 22डी में 700 फ्लैट यमुना प्राधिकरण बनाएगा।
विज्ञापन

ड्रॉ के जरिए आवंटित होंगे फ्लैट

यहां पर 29.76 वर्ग मीटर (1 बीएचके) भूतल के फ्लैट की कीमत 11.62 लाख रुपये और प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल की कीमत 10.47 लाख रुपये होगी।

इसके लिए कुल कीमत का 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में जमा कराना होगा। सेक्टर 22डी में ही एलआईजी 54.75 वर्गमीटर (1 बीएचके) के 1150 फ्लैट बनाए जाएंगे।

जिनकी कीमत 18.95 लाख रुपये होगी। यहीं पर 99.86 वर्गमीटर (2 बीएचके) में 570 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसकी कीमत 31 लाख रुपये रखी गई है। सभी फ्लैटों का आवंटन ड्रॉ द्वारा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें