फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों के पीछे यादव सिंह और नरेंद्र कश्यप हुए प्रेमचंद के ‘फैन’, पढ़ रहे गोदान

Sat, 23 Apr 2016 05:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डासना जेल में बंद काली कमाई का कुबेर यादव सिंह और बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के ‘फैन’ हो गए हैं। दोनों सलाखों में उनके उपन्यास पढ़कर वक्त गुजार रहे हैं।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक, यादव सिंह पूंजीवाद के साथ जनसंघर्ष की गाथा ‘रंगभूमि’ और ग्रामीण जीवन-कृषि संस्कृति का महाकाव्य ‘गोदान’ पढ़ रहे हैं। नरेंद्र कश्यप नारी की पराधीनता पर आधारित उपन्यास ‘सेवासदन’ पढ़ रहे हैं।

इनके अलावा नरेंद्र कश्यप की पत्नी देवेंद्री अखबारों में सिर्फ हिमांशी की मौत के मामले से जुड़ीं खबरें ढूंढती हैं और फिर महिला बंदियों से उन्हें पढ़वाकर सुनती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दीप्ति का अपहर्ता और साइको लवर पढ़ रहा है धार्मिक किताबें

जेल
इनसे इतर, स्नैपडील कंपनी में कार्यरत दीप्ति सरना के अपहरण में बंद देवेंद्र इन दिनों धार्मिक किताबें पढ़ रहा है। इससे पहले वह हिटलर की बायोग्रॉफी पढ़ रहा था। जेल अधीक्षक शिव प्रकाश यादव ने बताया कि इन बंदियों के मांगने पर जेल की लाइब्रेरी से यह किताबें उपलब्ध कराई गई हैं।

किताबों के अलावा यह लोग न्यूज चैनलों और अखबारों में इनके मामले से संबंधित खबरें देखते और पढ़ते हैं। बता दें कि बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप और नोएडा घोटाले का आरोपी यादव सिंह बैरक नंबर 23बी में हैं।

देवेंद्री महिला बैरक में आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बंद नूपुर तलवार और नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजा काट रही यूपी की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव के साथ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें