फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं मामला: डीन का पोस्टमार्टम हुआ, मौत का रहस्य बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन और रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. अरुण शर्मा (64) की मौत का रहस्य बरकरार है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए डीन की दिनचर्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अरुण शर्मा से मिलने के लिए कोई नहीं आया था। वह होटल में अकेले ही थे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

दिल्ली पुलिस डीन की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से लेकर उप्पल होटल तक की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फुटेज के जरिए पुलिस डीन की दिनचर्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के जरिए डीन की दिनचर्या जांची गई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि अरुण शर्मा ने इंटरनेट के जरिए उप्पल होटल में पांच हजार रुपये का रूम बुक किया था। इसमें खाने, नाश्ते के अलावा एयरपोर्ट से आने जाने के लिए कार की सुविधा शामिल थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को डीन करीब सवा दो बजे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह होटल की कार से होटल के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने ड्राइवर को शराब की दुकान पर रुकने के लिए कहा।

उन्होंने वहां से एक शराब की बोतल ली। शराब के ठेके के सीसीटीवी कैमरे में डीन को शराब लेते हुए देखा गया है। शराब की दुकान से ड्राइवर उन्हें लेकर करीब पौने चार बजे होटल पहुंचा।
विज्ञापन

मौत के मामले में गंभीरता से हो रही है जांच

ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि डीन ने रास्ते में चाणक्यपुरी में रहने वाले अपने दोस्त से फोन पर बात की थी। उन्होंने दोस्त से अगरतला से वापस आने के बाद मिलने का वादा किया था।

उनका दो दिन का अगरतला का दौरा था और सात जुलाई को वापस दिल्ली के उप्पल होटल में ठहरना था। जांच के दौरान रविवार को डीन के कमरे से एक शराब की बोतल और छह तरह की दवाइयां मिली हैं। जांच में पता चला कि अरुण शर्मा डिप्रेशन, ब्लड प्रेशर और डायबिटिकथे। आशंका है कि शराब और दवा के ओवरडोज की वजह से डीन की मौत हुई है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा है कि डीन की मौत के मामले की काफी गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके हर एक पहलू की जांच में पुलिस जुटी है। क्राइम टीम व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सभी सबूत एकत्र किए हैं।

साथ ही पुलिस की टीम डीन के परिवार वालों के संपर्क में है और अरुण शर्मा की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रहे हैं ताकि जांच में कोई भी पहलू छूट न जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें