दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के जनमत के फैसले का विरोध शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दिल्ली सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं।
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी के मुताबिक अगर केजरीवाल दिल्ली में जनमत के पक्ष में हैं तो कश्मीर में जनमत पर उनकी क्या राय है?
मनीष तिवारी ने कहा कि क्या दिल्ली सरकार पाकिस्तान के साथ भी कोई संबंध रखना चाहती है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।