युवक का गलत इलाज करने के आरोप में जिला अस्पताल के डाक्टर घिर गए हैं। हालत बिगड़ने पर युवक को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी।
सीएम के संज्ञान लेने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक से तलब की है।
नगर के पुलिस लाइन निवासी संदीप (22) पुत्र रमेश चंद्र का 15 जून को जिला अस्पताल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद से संदीप की तबीयत बिगड़ती चली गई। उसका शरीर सड़ने लगा। इस बाबत जब चिकित्सक से कहा गया तो उसने पल्ला झाड़ लिया।