फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DMRC की वेबसाइट पर न करें भरोसा

Mon, 10 Feb 2014 06:22 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) अपने यात्रियों को गलत जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से उसकी वेबसाइट पर गुड़गांव में फीडर बस चलाने की जानकारी दी जा रही है। जबकि आज तक यह सेवा यहां से शुरू ही नहीं की गई।

डीएमआरसी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन-केंद्रीय विहार रूट पर फीडर बस दौड़ा रहा है। पर, यहां फीडर बस सेवा कभी शुरू ही नहीं हुई। कानपुर से आए डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सुभाष चौक जाना था।

वह दिल्ली से डीएमआरसी मेट्रो से सिकंदरपुर पहुंचे। वहां उतरकर फीडर बस का इंतजार करने लगा। काफी समय तक ऐसी कोई बस नहीं आई। पूछने पर कुछ लोगों ने बताया कि ऐसी कोई बस नहीं चलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उन्होंने वेबसाइट पर इस बस का जिक्र देखा था। डीएमआरसी के मीडिया अधिकारी हिग्मांशू शर्मा का कहना है कि यह फीडर बस सेवा अभी दिल्ली के ही अंदर है। अगर गुड़गांव में फीडर बस की जानकारी है तो इस पर गौर किया जाएगा। वैसे स्थानीय स्तर पर फीडर बस चलाने की जिम्मेदारी रोडवेज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें