फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजशाह में नहीं होगा श्रीलंका-भारत टी-20 मैच

Fri, 29 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अब 12 फरवरी को होेने वाला श्रीलंका-भारत के बीच टी-20 क्रिकेट मैच नहीं होगा। स्टेडियम में कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने तक अन्य मैच होने पर असमंजस है। हाईकोर्ट ने डीडीसीए को फिरोजशाह कोटला मैदान में श्रीलंका-भारत के बीच टी-20 क्रिकेट मैच करवाने के लिए प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि डीडीसीए को सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेना होगा, तभी स्टेडियम में मैच करवाने की इजाजत दी जाएगी। अदालत के कड़े रवैये को देख डीडीसीए ने याचिका वापस ले ली।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस.मुरलीधर व न्यायमूर्ति विभू बाखरू की खंडपीठ ने डीडीसीए के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसे कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए 31 मार्च 2016 तक का समय मिला हुआ है, मैच फरवरी माह में होना है।

खंडपीठ ने कहा कि इसी अदालत की खंडपीठ ने 18 नवंबर 2015 को उसे साउथ अफ्रीका-भारत के बीच टेस्ट मैच करवाने के लिए सशर्त प्रोविजनल सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था। खंडपीठ ने स्पष्ट किया था कि इसके बाद कभी भी डीडीसीए को प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जाएगा और उसे स्टेडियम में हर हाल में 31 मार्च 2016 तक पूरा कामकाज करवाना होगा।
विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा कि वर्ष 2011 से डीडीसीए कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने की अपेक्षा हर बार मैच करवाने के लिए अंतिम समय में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए याचिका दायर कर देती है। स्टेडियम में सभी काम पूरा कर दिल्ली शहरी कला आयोग, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भूमि और विकास कार्यालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर साउथ एमसीडी से कंप्लीशन सर्टिफिकेट क्यों नहीं लेते। वहीं, एमसीडी ने भी कहा कि अधिनियम में कहीं भी प्रोविजनल सर्टिफिकेट का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें