फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों ने चोरी के लिए बनाया गैंग: पेट्रोल पंप पर डाली थी डकैती, पकड़े जाने पर चोर बनने के पीछे की बताई वजह

Sun, 15 Oct 2023 09:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भागलपुर बिहार निवासी कैलाश महतो, महावीर महतो, आशीष कुमार, मुगेर बिहार निवासी पांडव कुमार और मोतिहारी बिहार निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के प्रेम नगर में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिन में इमारतों में प्लास्टर ऑफ पेरिस का काम करने वाले मजदूरों ने मुंडका के पेट्रोल पंप पर डकैती डाली थी। बदमाश मजदूरी से होने वाली आमदनी से खुश नहीं थे। इन लोगों ने हाल ही में गैंग बनाया और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने लगे। 

विज्ञापन

पुलिस ने दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए प्रेम नगर में रहने वाले बदमाशों की पहचान कर ली और वारदात में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल, पांच कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से उत्तम नगर में हुई लूट की वारदात को भी सुलझाने का दावा किया है। 
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान भागलपुर बिहार निवासी कैलाश महतो, महावीर महतो, आशीष कुमार, मुगेर बिहार निवासी पांडव कुमार और मोतिहारी बिहार निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। सभी दिल्ली के प्रेम नगर में रहते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 अक्तूबर की देर रात दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने घेवरा गांव के पेट्रोल पंप पर धावा बोलकर डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों से दस हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दो गोलियां भी चलाईं। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें