फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वसंत विहार में इमारत के गड्ढे में गिरे तीनों मजदूरों के शव बरामद, भारी बारिश की वजह से हुआ था हादसा

Sat, 29 Jun 2024 10:39 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

बारिश की वजह से वसंत कुंज के इलाके में निर्माणाधीन एक इमारत के गड्ढे में भरे पानी में तीन मजदूर गिर गए थे। तीनों मजदूरों के शव गड्ढे से बाहर निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
इसी गड्ढे में गिरे थे मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार इलाके में शुक्रवार को एक निर्माण स्थल पर गिरी दीवार के मलबे से शनिवार को तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। शुक्रवार को निर्माणाधीन दीवार ढह गई थी। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दमकल विभाग को घटना की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मलबे से तीन मजदूरों के शव निकाले गए हैं। इनमें से दो की पहचान संतोष कुमार यादव (19) और संतोष (38) के रूप में हुई है। तीसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मलबे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया और शवों को निकालने के लिए नींव के गड्ढे से पानी निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया है। मलबे में किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चल रहा है। राहत बचाव के काम में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कल हुई भारी बारिश की वजह से एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का बेसमेंट ढह गया था, उसमें भरे पानी में तीन मजदूर डूबे गए थे। बिल्डिंग के गड्ढे में मजदूरों के डूबे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड और दिल्ली पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। 

कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि वसंत विहार में एक इमारत का निर्माण हो रहा है, जिसके बेसमेंट के लिए काफी खुदाई की गई थी। इस गड्ढे के ठीक बगल में कुछ मजदूर टिन की अस्थायी झोपड़ियां बनाकर रह रहे थे। दिल्ली में भारी बारिश के कारण गड्ढे के किनारे की जमीन धंस गई और मजदूर गड्ढे में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें