फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मशीन में कटा मजदूर का हाथ, गंगाराम अस्पताल में मैराथन सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने फिर जोड़ा

Fri, 19 Apr 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूर का मशीन से हाथ कटने के 12 घंटे बाद फिर से जुड़ गया। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया। 

विज्ञापन


साथी मजदूर कटे पंजे के साथ उसे लेकर तुरंत गंगाराम अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ डॉ. महेश मंगल और डॉ. निखिल झुनझुनवाला की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने रात में ही हाथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। पूरी रात टीम टूटी हुई हड्डियों, टेंडन, धमनियों और कटी हुई नसों को जोड़ती रही। 

अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह डॉक्टरों को कामयाबी मिली। डॉ. निखिल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में गोल्डन ऑवर काफी अहम होते हैं। इस अवधि में कटे अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है। एक बार नसों में क्रियाशीलता खत्म होती है तो उसे वापस पहले जैसा कर पाना मुश्किल है। मरीज का हाथ अब पहले की तरह क्रियाशील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें