सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया।
दिल्ली की एक फैक्टरी में मजदूर का मशीन से हाथ कटने के 12 घंटे बाद फिर से जुड़ गया। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने मैराथन सर्जरी के बाद हाथ वापस जोड़ दिया। 7 अप्रैल को बवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में मशीन से मजदूर अशोक का हाथ कटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
साथी मजदूर कटे पंजे के साथ उसे लेकर तुरंत गंगाराम अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ डॉ. महेश मंगल और डॉ. निखिल झुनझुनवाला की निगरानी में डॉक्टरों की टीम ने रात में ही हाथ जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। पूरी रात टीम टूटी हुई हड्डियों, टेंडन, धमनियों और कटी हुई नसों को जोड़ती रही।
अगले दिन 8 अप्रैल की सुबह डॉक्टरों को कामयाबी मिली। डॉ. निखिल ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में गोल्डन ऑवर काफी अहम होते हैं। इस अवधि में कटे अंग को फिर से जोड़ा जा सकता है। एक बार नसों में क्रियाशीलता खत्म होती है तो उसे वापस पहले जैसा कर पाना मुश्किल है। मरीज का हाथ अब पहले की तरह क्रियाशील है।