फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे दिन भी सुलगता रहा चांदनी चौक: राख हो चुकी दुकानों से उठ रहा धुआं, हालात पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

Tue, 29 Nov 2022 02:14 AM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने केंद्र, दिल्ली सरकार और बीमा कंपनियों से भागीरथ पैलेस बाजार के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास कार्य शुरू करने में मदद करने का अनुरोध किया है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के बाद से 150 से अधिक दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।
विज्ञापन
दुकानों से निकलता धुंआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस बाजार में सोमवार को पांचवें दिन भी आग बुझाने का अभियान जारी रहा, जबकि जली हुई दुकानों के मलबे से धुआं निकल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद से 150 से अधिक दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

विज्ञापन


कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) ने केंद्र, दिल्ली सरकार और बीमा कंपनियों से भागीरथ पैलेस बाजार के प्रभावित व्यापारियों के लिए पुनर्वास कार्य शुरू करने में मदद करने का अनुरोध किया है। संगठन के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और अन्य व्यापारी नेताओं ने कहा कि दिल्ली इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन (DETA) के साथ, प्रभावित व्यापारियों के बीमा दावों की प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा।

दमकल कर्मियों को संकरी गलियों और आग की वजह से जर्जर हो चुकी इमारतों की वजह से अंदर घुसकर काम करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आग किसी न किसी स्थान पर लगे जा रही है। फायर विभाग की ओर से बताया गया था कि शनिवार तक 24 लाख लीटर पानी आग बुझाने में इस्तेमाल किया जा चुका है।

उधर पांचवें दिन भी आग पूरी तरह न बुझ पाने पर कारोबारियों में खासा रोष है। उनका कहना था कि करीब 120 घंटे बाद भी उनको यह पता नहीं चल सका है कि उनका क्या नुकसान हुआ है। उनको अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही कारोबारियों को अंदर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि गुरुवार भागीरथ पैलेस में एक दुकान के बाहर रखे लकड़ी के सामान में पहले आग लगी थी। जब तक लोग उसे बुझाते तब तक आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। कुछ देर बाद हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें