फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसे बनती है मोटर-साइकिल बिजली

Thu, 06 Feb 2014 03:06 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत विषय पर बनाए गए राहुल के बिजली मॉडल को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और मॉडल प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला है। अब वह 26-28 फरवरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इलाहाबाद रवाना होंगे।
विज्ञापन


दरअसल, छात्र ने एक साइकिल में मोटर लगाकर बिजली पैदा करने वाला यंत्र तैयार किया है। इसके अलावा उन्होंने ऐसे ही यंत्र से मोबाइल चार्ज करने का मॉडल भी बनाया है। विज्ञान प्रदर्शनी में उनके मॉडल को जजों ने भी खूब सराहा।

इस बारे में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर की प्रिंसिपल डॉ. विभा चौहान ने बताया कि छात्र एक ऐसे गांव से आता है, जहां नाम मात्र की बिजली आती है।
विज्ञापन


इसी से इस छात्र के मन में ऐसा जुनून पैदा हुआ कि उसने बिजली उत्पादन करने का यंत्र बना डाला। मॉडल को बनाने में प्रिंसिपल से काफी मदद मिली।

जीआईसी के शिक्षक रामनिवास वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इसमें मुख्य रुप से पोस्टर मेकिंग, चार्ट, अभिभाषण, कहानी-कथन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, लेखन व निबंध, वादविवाद क्रियाशील व स्थिर मॉडल, नाटक व ड्रामा प्रतियोगिता शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें