फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण : 42% सीटों पर रहा महिलाओं का कब्जा

Thu, 21 Jan 2016 04:43 PM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में इस बार महिला सशक्तीकरण की झलक दिखी। जिले के दो चरणों में चार ब्लॉक से चुने 200 सरपंचों की 42.5 फीसदी सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


गांव में घूंघट ओढ़ कर चलने वाली आधी आबादी अब अपने गांव की बागडोर संभालने के लिए तैयार है। चुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने में भी महिला प्रत्याशी आगे रही थीं।

गुड़गांव में दो चरणों में चुनाव हुआ। पहले चरण में गुड़गांव और सोहना के 75 और दूसरे चरण में फर्रूखनगर और पटौदी के 125 सीटों पर सरपंची के लिए चुनाव हुआ था। दोनों ही चरणों में महिला मतदाताओं में काफी जोश दिखा। काफी संख्या में महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने चुनाव केंद्र तक पहुंची, जिसने नई इबारत लिखी।
विज्ञापन


जिसका असर चुनाव परिणाम पर भी दिखा। कुल 200 सीटों पर 85 महिलाओं ने जीत दर्ज की। पहले चरण के 75 सीटों पर 31 महिला और दूसरे चरण के 125 सीटों पर 54 महिलाओं ने जीत दर्ज कर सरपंची का सेहरा पहना। पहली बार छह ग्रेजुएट महिला सरपंच बनीं, जो अपना करियर इसी में तलाश रही हैं।

हालांकि चुनी गई महिला सरपंच में करीब आधी सरकार द्वारा तय शैक्षिक योग्यता की सीमा पर खड़ी है। ये पूर्व सरपंचों की दूसरी पीढ़ी है, जो वक्त के साथ आगे तो नहीं बढ़ पाई थी, लेकिन शैक्षिक योग्यता के चलते उन्हें पुरुषों से कंधा मिलाकर आगे आने के लिए प्रेरित किया गया और अब वो जीत कर छोटी सरकार की शोभा बन गई है। जीत पर घर वाले को भी उनके आठवीं और दसवीं पास होने पर नाज है, जबकि सात सरपंच केवल 12वीं पास हैं।

‘सरपंच करा सकते हैं बड़ी समस्या हल’
गुड़गांव। छोटी सरकार के सरपंच बड़ी समस्याओं को हल कर सकते हैं। उन्हें लोकतंत्र में कई अधिकार दिए है। ईमानदारी और निष्पक्षता से जनता की समस्याओं को दूर करने में सरकार भी उनका सहयोग करेगी।

बुधवार को गांव धानावास के मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री राव इंद्रजीत ने कही। फर्रूखगर, पटौदी खंड के नवनिर्वाचित सरपंचों ने केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की।

नवनिर्वाचित सरपंचों को कहा कि सार्वजनिक कार्यों के लिए वे हमेशा सरपंचों के सहयोग के लिए साथ खड़े है। निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते इस बार पंचायत चुनावों में भाईचारे की मिशाल कायम की गई है।

राव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए फसल बीमा योजना को शुरू किया है वहीं युवाओं के लिए स्टार्ट अप कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कार्यक्रम युवाओं इस काबिल बनाएगा कि वे दूसरों को रोजगार दे सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें