फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दयी मां: कचरे के ढेर पर फेंका मासूम नवजात, अस्पताल में तोड़ा दम; दो महिलाओं पर केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो महिलाएं नवजात शिशु को कपड़े के थैले में फेंक कर भाग गई। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिला एक नवजात शिशु को कूड़े के ढेर पर फेंक कर फरार हो गई। वहां खेल रहे बच्चों ने कपड़े के थैले में नवजात को देखकर लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 28 फरवरी की है। पुलिस को दोपहर में सूचना मिली कि पटेल नगर रेलवे स्टेशन की एक दीवार के पास कपड़े के थैले में नवजात बच्चा पड़ा है। सूचना मिलते ही घटनास्थल के पास पहुंची पुलिस बच्चे को लेकर पास के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छानबीन में पता चला कि घटनास्थल के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे, बच्चों ने देखा कि दो महिला दीवार के पास आकर एक कपड़े का थैला फेंक कर गई हैं। उनके जाने के बाद बच्चों ने थैले में एक बच्चा देखा। बच्चों ने आस-पास के लोगों को बताया। 
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि लोक लाज से बचाने के लिए महिला ने बच्चे को जन्म देकर उसे फेंका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए महिलाओं की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें