फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास महिला की गला रेतकर हत्या

Sat, 18 Oct 2014 04:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में दो हत्याओं ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। गुरूवार को बस स्टैंड के समीप महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि बीती शाम को लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में रुपयों के लेनदेन को लेकर बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गुरूवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास एक महिला की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोहना थाना पुलिस ने जांच में सामने आया कि मृतक अधेड़ महिला पिछले कई साल से बस स्टैंड के पास सामान बेचा करती थी।
विज्ञापन


जिसकी तड़के चार बजे अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की पहचान नूरजहां उर्फ मोती के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की शुरूआती जांच में किसी रंजिश या वारदात की बात सामने नहीं आई है। लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम देकर हत्या की गई है।

इस संबंध में पुलिस जांच इस पूरी गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई थी कि देररात लकड़ी (खराद) कारोबारी की बीच सड़क किसी ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल कारोबारी लालचंद (42) को गुड़गांव के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने देररात उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर में लकड़ी का काम करता था।

देररात वह होटल से रोटी लेकर पैदल पैदल लौट रहा था। इस दौरान बीच रास्ते में हमलावार ने लालचंद के पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार हो गया।

पुलिस की शुरूआती जांच में कारोबारी के रुपयों के लेनदेन का मामला सामने आया है। इसे लेकर उस पर हमला किया गया। शुक्रवार को कारोबारी के पुत्र विक्रम के बयान में पुलिस ने फौजी उर्फ इमदाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। सोहना थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के अनुसार पुलिस कस्टडी में किसी पुरानी रंजिश की भी तफ्तीश की जा रही है।

पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 24 घंटे में क्षेत्र में दो हत्या के मामले सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें