पिंक टिकट की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पांच नवंबर को सर्वाधिक 8.14 लाख महिला यात्रियों ने डीटीसी बसों में सफर किया जो अब तक का रिकॉर्ड है। महिला यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बसों और मेट्रो के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है।
दिल्ली सरकार ने बसों की कमी से निपटने के लिए किराये पर बसें लेने सहित नई क्लस्टर बसें भी शामिल की हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को योजना का फायदा मिले।
किराये की करीब 850 बसें डीटीसी के बेड़े में शामिल की गई हैं। जबकि सम विषम लागू होने पर भी महिला यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होने का सिलसिला जारी है।
विभागीय जानकारी के मुताबिक अभी भी कई ऐसी महिला यात्री हैं, जिन पर पिंक पास की सुविधा पहले से ही है, लेकिन मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट की अनिवार्यता के कारण यात्रियों में उन्हें भी शामिल कर दिया गया है।