फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जज के साथ वकील ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला जज ने एक वकील पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। जज का आरोप है कि वकील ने न सिर्फ उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि कोर्ट की भी तौहीन की।
विज्ञापन


जज की शिकायत पर आरोपी वकील के खिलाफ फर्श बाजार थाने में छेड़छाड़, अपशब्दों का प्रयोग व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो फिलहाल आरोपी वकील फरार है।

इधर आरोपी वकील ने सभी आरोपों से इंकार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामला 30 अक्तूबर को कड़कड़डूमा स्थित ट्रैफिक कोर्ट का है। महिला जज वाहनों से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील महिला जज से करने लगे बदसलूकी

कार्रवाई के दौरान शराब के नशे में गाड़ी चलाने के मामले में जब्त वाहन की पैरवी के लिए वकील अपने मुव्वकील के साथ कोर्ट पहुंचे। महिला जज ने वाहन चालक पर जुर्माना लगाते हुए 30 मिनट के भीतर रकम कोर्ट में जमा कराने का आदेश दिया।

कुछ देर बाद जब जुर्माने की राशि लेकर वाहन मालिक कोर्ट पहुंचा तो उसे अगले दिन आने के लिए कह दिया गया। इस बात पर वकील साहब भड़क गए। आरोप है कि महिला जज के साथ बदसलूकी करने के साथ वह उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।

कोर्ट में सब लोगों के सामने उन्होंने कोर्ट की तौहीन भी की। वहीं आरोपी वकील का कहना है कि जज ने जानबूझकर अगले दिन आने के लिए कहा। कानून की बात करने पर जज ने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके मुव्वकील को भी कोर्ट से चले जाने के लिए कहा।

इस बात की जब वकील ने जिला जज और बार ऐसोसिएशन से शिकायत की तो जज ने उनके खिलाफ थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें