इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दो सगे भाइयों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
उन्होंने सीओ ओपी त्रिपाठी को निर्देश दिए कि महिला को न्याय दिलाया जाए। इस पर सीओ ने बताया कि जांच चल रही है। इकोटेक थर्ड थानाक्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में विवाद चल रहा है।
आरोप है कि उसी मामले में बदला लेने की नीयत से एक पक्ष के दो सगे भाइयों ने महिला के घर में घुसकर उससे गैंगरेप किया।
पीड़िता का पति एक मामले में जेल में बंद है। इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसओ दिनेश यादव का कहना है कि दोनों पक्षों में कई साल रंजिश चल रही है।